शहर के गांधी स्टेडियम में हुए हाकी मैच में जीत के लिए जोर आजमाइश करते खिलाड़ी संवाद
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में चल रही दाे दिनी हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में सिटी मांटेसरी की टीम ने बाजी मारी। टीम ने रोमांचक खेल दिखाते हुए 1-0 से जीत दर्ज की। विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
हॉकी एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पूरनपुर शैलेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विभाग संचालक ओमप्रकाश गंगवार और आरएसएस जिला प्रचारक दुष्यंत चौहान रहे। रोमांचक मैच में सिटी मांटेसरी की टीम और डायमंड क्लब पूरनपुर की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सिटी मांटेसरी की टीम ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया। समापन पर वरिष्ठ 16 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से नवाजा। सचिव जयप्रकाश बघेल को गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला। डायमंड हॉकी क्लब के सूरज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रदीप खींची, संयोजक दीपक सरकार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, जय प्रकाश बघेल, व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, सुरेश कौशल, दिनेश आजाद, राकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
शहर के गांधी स्टेडियम में हुए हाकी मैच में जीत के लिए जोर आजमाइश करते खिलाड़ी संवाद