फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बनारस ने चित्रकूट को 3-2 से दी शिकस्त

Thu, 18 Sep 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
फुटबॉल मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को रोमांचक मुकाबले देखने के लिए मिले। कुल सात मैच खेले गए। इसमें बनारस, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, देवीपाटन ने जीत दर्ज की। एक मैच बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

पहला मैच विंध्याचल मंडल और आगरा मंडल के बीच बराबरी पर रहा। दूसरे मैच में सहारनपुर ने सैफई को 3-2 से मात दी। तीसरे मैच में बनारस ने चित्रकूट को 3-2 से हराया। चौथे मैच में मेरठ ने आजमगढ़ को 1-0 से शिकस्त दी। पांचवें मैच में कानपुर ने लखनऊ डीएफए को 2-0 से पराजित किया। छठे मैच में गोरखपुर ने बस्ती को 1-0 से हराया। सातवें मैच में देवीपाटन ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 1-0 से पराजित किया। टूर्नामेंट के तीसरे दिन भाजपा नेता विजय सिंह गंगवार और ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, फुटबॉल संघ अध्यक्ष कपिल देव सिंह, एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष देव सिंह, बैडमिंटन संघ सचिव मनोज गंगवार, अभय प्रताप सिंह, राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें