कलीनगर में क्रिकेट मैच के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत आयोजक
माधोटांडा। नगर पंचायत कलीनगर के रामलीला मैदान पर चल रहे यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-तीन में बृहस्पतिवार को छठा मैच खेला गया। इसमें कलीनगर किंग्स ने कैप्चर मार्विक्स टीम को पांच विकेट से पराजित किया।
छठे लीग मुकाबले में कलीनगर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कलीनगर की ही कैप्चर मार्विक्स टीम ने पहले खेलते हुए सहवाल ने 30, हन्नान ने 28, सहजील ने 23 रन बनाए। इनकी बदौलत 15.1 ओवर में 115 रन बनाए। कलीनगर किंग्स की तरफ से पाला छह, हिमांशु दो, नवनीत और ज्ञानप्रकाश ने 1-1 विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलीनगर किंग्स की टीम से अंकित ने 51, आदित्य ने 15, पाला ने 13, नितिन ने 13, प्रियांशु ने छह रनों की बदौलत 12वें ओवर में पांच विकेट से जीत हासिल कर ली। कैप्चर मार्विक्स टीम के गेंदबाज हन्नान ने तीन, उवैस और सहजील ने 1-1 विकेट हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन करने पर पाला को मैन ऑफ द मैच का खिताब केसपुर के पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश यादव ने दिया। दीपक शर्मा और जानिश ने निर्णायक, अरविंद यादव ने कॉमेंटेटर, दीपक मिश्रा और राम किशन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस दौरान नगर व क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।