फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, तीन आरोपी धरे,

Thu, 01 Jan 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने थाना क्षेत्र में सराफा की दुकान समेत तीन स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। तीन आरोपियों को पकड़कर चार किलो चांदी और चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया है। बृहस्पतिवार को एएसपी विक्रम दहिया ने मामले का खुलासा किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी रूपपुर कृपा में पिछले दिनों एचएस ज्वैलर्स पर चोरी की घटना सामने आई थी। आरोपियों ने जेवरात चोरी कर लिए थे। इसके अलावा टाइगर तिराहे के पास स्थित गोदाम से चोरों ने बिजली के तार और लाइटें चोरी की थीं। एक अन्य दुकान से चोरों ने पत्थर काटने की मशीन समेत अन्य सामान चोरी किया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस घटनाओं के खुलासे में जुटी थी। सुनगढ़ी पुलिस ने बृहस्पतिवार को ग्राम रूपपुर कृपा निवासी आकाश और रंजीत उर्फ चुट्टा को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर एचएस ज्वैलर्स ग्राम रूपपुर कृपा से चोरी किए गए करीब चार किलो चांदी के आभूषण बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने खालसा धर्म कांटा के पास स्थित मॉडल की दुकान से एक बैटरा, एक इन्वर्टर, एक एलसीडी और पत्थर काटने की मशीन चोरी करने की बात भी स्वीकार की।
इसकी बरामदगी भी आरोपियों की निशानदेही पर की। इसके अलावा 30 दिसंबर को टाइगर तिराहा स्थित एक गोदाम से बिजली के तार और लाइट चोरी की घटना का भी खुलासा किया। इस मामले में आमिर निवासी इदगाह काशीराम कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। आरोपी आकाश और आमिर के खिलाफ थाना सुनगढ़ी व कोतवाली क्षेत्र में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें