फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शाहगढ़ इलेवन को हराकर ग्रीन क्रिकेट क्लब बंडा ने दर्ज की जीत

Wed, 31 Dec 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कलीनगर में क्रिकेट मैच के विजेताओं को पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
माधोटांडा। कलीनगर के रामलीला मैदान पर चल रहे यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पांचवां लीग मैच खेला गया। इसमें शाहगढ़ इलेवन को हराकर ग्रीन क्रिकेट क्लब बंडा ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शाहगढ़ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शाहगढ़ की ओर से खेलते हुए जसवीर ने 66, शिवा ने 12, अतिंदर ने नौ, इमरान ने आठ रन बनाए । इनकी बदौलत टीम ने 15.1 ओवर में 113 रन बनाए। बंडा की तरफ से प्रदीप तीन, गोलू, बंटी और फैजल ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन क्रिकेट क्लब बंडा की तरफ से प्रदीप 31, बंटी 31, बंटी 25, विशाल 10, गगनदीप ने छह रनों की बदौलत 11वें ओवर में सात विकेट से आसान जीत हासिल कर ली। शाहगढ़ टीम के गेंदबाज शिवा, जसवीर, लवप्रीत ही 1-1 विकेट हासिल कर सके। बेहतर प्रदर्शन करते हुए 31 रन और तीन विकेट लेने पर प्रदीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दीपक मिश्रा और धीरज कुमार ने निर्णायक, अरविंद यादव ने कॉमेंटेटर, सुतीक्षण सिंह ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस दौरान नगर और क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें