फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उपाधि महाविद्यालय में आठ से 12 नवंबर तक होगा नवप्रवाह

Thu, 06 Nov 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
उपा​धि महााविद्यालय में होने वाले नव प्रवाह महोेत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अभ्यास में जुटी
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद के एकमात्र अशासकीय उपाधि महाविद्यालय में पहली बार शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव नव प्रवाह का आयोजन 8 से 12 नवंबर तक किया जाएगा। यह महोत्सव शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ने वाला होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दुष्यंत कुमार ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन शनिवार दोपहर 11 बजे होगा। इसके साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में बृहस्पतिवार को महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंथन किया। महोत्सव में जनपद के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। समन्वयक प्रो. विनय कुमार गर्ग ने बताया कि इस आयोजन से न केवल छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ेगी बल्कि समाज में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। आठ नवंबर को समाजशास्त्र विभाग की ओर से विकसित उत्तर प्रदेश और समाज विषय पर संगोष्ठी होगी। नौ नवंबर को अर्थशास्त्र विभाग इकनॉमिक्स ऑफ डिजिटल वेलफेयर स्टेट पर परिचर्चा आयोजित करेगा। 10 नवंबर को हिंदी विभाग कैसे बने राष्ट्रभाषा हिंदी विषय पर विचार-विमर्श करेगा। इसके अलावा 11 और 12 नवंबर को कार्यक्रम होंगे। सभी दिवसों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 10 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। महोत्सव का समापन 12 नवंबर को महाविद्यालय स्थापना दिवस पर किया जाएगा। क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें