फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने जीत के साथ फाइनल में किया प्रवेश

Fri, 28 Nov 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
इनी​शियम ग्लोबल स्कूल के मैदान में खेला जा रहा मैच। स्रोत टीम।
विज्ञापन
पीलीभीत। फ्यूचर स्टार्स यू-14 प्राइज मनी क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मैच में 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने केपीएस बरेली को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। नरेंद्र को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया।
विज्ञापन

इनीशियम ग्लोबल स्कूल के मैदान में खेले जा रहे मैच में 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केपीएस की टीम ने 25.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 87 रनों का स्कोर बनाया। हर्ष चौधरी ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। अंश सिंह ने 15 रन की पारी खेली। 22 यार्ड्स एकेडमी से नरेंद्र ने पांच और विवान गंगवार ने तीन, तन्मय और कार्तिकेय ने एक-एक विकेट चटकाया। इसके जवाब में 22 यार्ड्स की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। कार्तिकेय ने सर्वाधिक रन 40 रनों की पारी खेली और अभिराज ने नाबाद सात रन और अजय ने नाबाद 25 रन बनाए। केपीएस की तरफ से अंशुमन और प्रियांश ने एक-एक विकेट चटकाया। नरेंद्र को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। एंपायर की जिम्मेदारी अमित और राजेश ने और स्कोरिंग की जिम्मेदारी विक्की ने संभाली। रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच एमपीएस क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद और खटीमा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

इस मौके पर परमवीर सिंह पेरी, पुनित धमीजा, 22 यार्ड्स के डायरेक्टर माइकल सिंह विर्क, कोच रिजवान खान, सैयद नातिक अली, गगन प्रताप सिंह, परवेज़, गोल्डी सिंह, चंदन वादवा, विजारत अर्शी, सूरज, कपिल देव, मोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें