फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्राओं ने महिला थाना में सीखीं सुरक्षा और कानून की बारीकियां

Fri, 28 Nov 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पुलिस दोस्त कार्यक्रम के तहत महिला थाना का भ्रमण करने पहुंचीं लार्ड कृष्णा स्कूल की छात्राएं। स
विज्ञापन
पीलीभीत। अमर उजाला के पुलिस दोस्त कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को लार्ड कृष्णा स्कूल की छात्राओं ने महिला थाना का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं और नए कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

लार्ड कृष्णा स्कूल की लगभग 35 छात्राओं ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस कार्य प्रणाली को नजदीक से समझा। छात्राओं ने एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया, मुकदमों की विवेचना और अन्य कानूनी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रीता कुमारी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन सेवा डायल 112 के उपयोग की जानकारी दी। साइबर अपराध से बचने को लेकर भी सचेत किया गया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी हो तो घबराएं नहीं, तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें। यदि स्कूल या घर आते-जाते रास्ते में कोई परेशान करे तो चुप न रहें, अभिभावकों व पुलिस को जरूर बताएं। थाने की एसआई विजय वीर, एसआई छोटी देवी, मुख्य आरक्षी विमलेश, समीर और सीमा ने भी छात्रों को कई कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया।
भ्रमण के दौरान पुलिस ने छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड प्रबंधन और शिकायत निस्तारण प्रक्रिया को भी दिखाया। कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाएं नीरज सक्सेना और वीना रावत भी मौजूद रहीं। छात्राओं ने इस अनुभव को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि इससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें