अमरिया क्षेत्र के गांव सरैंदा पट्टी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आखिरी दिन फाइनल मुकाबला खेलते खि
अमरिया। सरैंदा पट्टी में हो रहे मस्तान मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के आखिरी दिन बुधवार को खेले गए फाइनल में तौहीद क्लब ने नेपाल की टीम को 15-06 और 15-13 से हराकर ट्रॉफी अपने कब्जे में कर ली।
तौहीद क्लब के खिलाड़ी अजलान को मैन ऑफ द मैच और फरमान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। दोनों विजेताओं को कमेटी ने सम्मानित किया। विजेता टीम तौहीद क्लब को 25 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी। उपविजेता नेपाल की टीम को 15 हजार रुपये की धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबलों में तौहीद क्लब ने बांकेगंज को एकतरफा मुकाबले में 15-04 और 15-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल ने आजमगढ़ को कड़े मुकाबले में 16-14, 06-14 और 14-08 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर टूर्नामेंट अध्यक्ष इसहाक अंसारी, डॉक्टर शफीक अहमद, खालिद खां, करन सिंह राठौर, मुकतदिर मलिक, मोहम्मद इस्लाम, मखदूम खान, रियाज खान, राम गोपाल प्रजापति, डॉ. शकील मलिक, डॉ. नजमुल हसन आदि मौजूद रहे।