फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित कार्य का रोजाना कराएं रिवीजन : बीएसए

Wed, 26 Nov 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ललौरीखेड़ा कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण करते बीएसए दरवेश कुमार स्रोत : ​शिक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। कस्तूरबा गांधी विद्यालयाें की शिक्षण व्यवस्था हाल जानने के लिए प्रभारी बीएसए दरवेश कुमार ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ललौरी खेड़ा का निरीक्षण किया। छात्राओं से विषयवार सवाल किए।
विज्ञापन

वार्डन को निर्देश दिया कि प्रतिदिन जो भी लिखित कार्य बालिकाओं को दिया जाए, उसका रिवीजन जरूर कराया जाए। बालिकाओं को पिछले पाठ्यक्रम का कितना ज्ञान हासिल हुआ है। इसकी जानकारी जरूर की जाए। भौगोलिक और सामाजिक जानकारी से भी बालिकाओं को अवगत कराया जाए। इसके बाद बीएसए ने प्राइमरी स्कूल जतीपुर के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। बीएलओ से अब तक कितने गणना प्रपत्र जमा किए उनकी फीडिंग की भी स्थिति जानी। शिक्षक, शिक्षिकाओं को बीएलओ का सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि बच्चे यूनीफार्म और जूता-मोजा आदि पहनकर ही आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें