फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाल वैज्ञानिकों का प्रोजेक्ट दिल्ली के कार्यक्रम में होगा शामिल

Sat, 15 Nov 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों का प्रोजेक्ट दिल्ली में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है।
विज्ञापन

शहर के माधोटांडा रोड स्थित चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक वर्मा और ज्येष्ठ प्रकाश शुक्ला ने राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अभिषेक ने वृद्धजनों की देखभाल के लिए वियरेबल डिवाइस क्यूरेटर वियरबल हेल्थ मोनिटरिंग डिवाइस क्यूरेटर मॉडल विकसित किया है। ज्येष्ठ प्रकाश ने आए दिन आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रोजेक्ट को तैयार किया है। आईआईटी दिल्ली में उन्नत भारत अभियान नीति आयोग और विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से 18 से 22 नवंबर को नेशनल इनोवेशन इवेंट टेकाथन आयोजन होगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए दोनों छात्र 17 नवंबर को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। विद्यालय के शिक्षक और एटीएल इंचार्ज लोकेश सिंह ने बताया कि इन विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर प्रदर्शन के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने छात्रों की इस उपलब्धि की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें