बीसलपुर के सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावी बच्चों को दिए गए प्रमाण पत्र। स्रोत प्रधानाचार्य
बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार किया।
सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र सुरजीत सिंह और छात्रा चंचल गंगवार प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में चैंपियन रहे। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से संबद्ध शिक्षा समिति ब्रज प्रदेशने प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन से पांच नवंबर को मथुरा में कराया था। सुरजीत सिंह ऊंची कूद एवं चक्का फेंक में प्रथम और चार मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चैंपियन बने। चंचल गंगवार बालिका वर्ग में ऊंची कूद, चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनीं। निधि गंगवार ने सौ मीटर दौड़ में प्रथम और गोला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंश गंगवार ने कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बृहस्पतिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इन मेधावी बच्चों को पुरस्कार दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रस्तुत करने वालों में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार अग्रवाल, व्यवस्थापक ब्रह्मौतार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता और प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा शामिल थे।