मैराथन की विजयी छात्रों करे पुरस्कृत करते एसपी अभिषेक यादव स्रोत : पुलिस विभग
पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए रविवार को हुई महिला मैराथन में आधी आबादी ने नकटादाना चौराहे से गांधी स्टेडियम तक दौड़ लगाई। मैराथन में महिला पुलिसकर्मी, अफसर, जनप्रतिनिधि, छात्राओं और सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। एसपी अभिषेक यादव ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस विभाग ने शहर के नकटादाना चौराहे से महिला मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें शहर के मेडिकल कॉलेज, वीरांगना अवंती बाई कॉलेज, उपाधि कॉलेज, कंपोजिट कॉलेज, टाइगर डिफेंस और ज्ञान इंटरनेशनल की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रोटरी क्लब मातृ शक्ति की अध्यक्ष अदिति जायसवाल, रुपाली अग्रवाल की अगुवाई में क्लब की महिलाएं भी शामिल हुईं। न्यायाधीश परिवार न्यायालय स्वेता, आईपीएस नताशा गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह सहित अन्य महिला अफसर मौजूद रहीं। मैराथन को एएसपी विक्रम दहिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महिलाएं और छात्राएं नकटादाना चौराहे से दौड़ लगाकर गांधी स्टेडियम पहुंचीं। प्रतियोगिता के दौरान शीतू गंगवार प्रथम, सविता देवी द्वितीय, प्रियांशी तृतीय वैष्णवी नंद किशोर चौथे, लक्ष्मी देवी पांचवें और नेहा देवी छठे स्थान पर रहीं। विजयी छात्राओं को एसपी अभिषेक यादव ने पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से संचालित कई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।