विजेता ट्राफी के साथ यूपी अंडर 14 बालक वर्ग वॉॅलीबॉल की टीम। स्रोत विभाग
- फोटो : पथराव के बाद सर्विस रोड पर खड़ी रोडवेज बस। स्रोत संवाद
पीलीभीत। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद में पांच से नौ जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 बालक वर्ग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने उत्तराखंड को कड़े संघर्ष के बाद पराजित कर लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर प्रशांत शुक्ला ने बताया कि टीम की इस ऐतिहासिक जीत में पीलीभीत के खिलाड़ी रेहान का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। फाइनल सहित पूरे टूर्नामेंट में रेहान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। यह उपलब्धि प्रदेश के खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
टीम की इस सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ा समिति एवं जिला वॉलीबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता टीम को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।