फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समीक्षा गुप्ता दूसरी बार यूपी शतरंज टीम में चयनित, जिले का बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा समीक्षा गुप्ता ने एक बार फिर जनपद का गौरव बढ़ाया है। समीक्षा का चयन 19 वर्षीय आयु वर्ग की उत्तर प्रदेश शतरंज टीम में हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार 69वीं राष्ट्रीय 19 वर्षीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन पांच से सात दिसंबर 2025 तक कर्नाटक के बेंगलुरु में होना है, जिसमें प्रतिभाग करने के लिए समीक्षा 2 दिसंबर को अयोध्या से प्रस्थान करेगी। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि समीक्षा का चयन हाल ही में अलीगढ़ में आयोजित 69वीं प्रदेशीय शतरंज प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया। समीक्षा पिछले वर्ष भी उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा रह चुकी है, यह उनका दूसरा नेशनल चयन है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। समीक्षा की इस उपलब्धि पर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य उपासना शर्मा, प्रबंधक कुमकुम अग्रवाल, शारीरिक शिक्षिका विजयलक्ष्मी सहित जिला क्रीड़ा समिति के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें