पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में हो रही सदर विधानसभा क्षेत्र की दो दिनी विधायक खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन ऊंची कूद में सिमर दीप ने बाजी मारी। कबड्डी में स्टेडियम की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक आदि खेल भी कराए गए। प्रतियोगिता जिला युवा कल्याण विभाग ने कराई।
शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। जूनियर बालक वर्ग की गोला फेंक में ललौरी खेड़ा के विकास प्रथम, हसीब द्वितीय, राकेश तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में पीलीभीत के आर्य राज प्रथम, अक्षत वर्मा द्वितीय और हेमंत तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में विकास वर्मा प्रथम, विकास द्वितीय और सनी गंगवार तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर कबड्डी में नगर क्षेत्र की चाहत और पार्टी प्रथम, अमरिया की गंगोत्री एंड पार्टी द्वितीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में सिमर दीप पहले, आश्रित दूसरे, अभिनव तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में निखिल प्रथम, शाहिद द्वितीय, अभिनव गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम और ज्ञान इंटरनेशनल टीम के बीच हुई। गांधी स्टेडियम की टीम ने 21 अंक हासिल कर जीत हासिल की। विजेता खिलाड़ियों को सिटी मजिस्ट्रेट, जिला क्रीड़ा अधिकारी और जिला युवा कल्याण अधिकारी ने मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक समिति में जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला, शारीरिक शिक्षक प्रशांत शुक्ला, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, जिला व्यायाम शिक्षिका विभा मिश्रा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बीसलपुर सर्वेंद्र शुक्ला, आदित्य गंगवार, जयप्रकाश, प्रीति शुक्ला, विमला भारती, कीर्ति सोनकर, गुरमेज सिंह आदि शारीरिक शिक्षक शामिल हैं। लेखा समिति में राजेश मिश्रा, छत्रपाल आर्य, हफीज अहमद और जिला युवा कल्याण विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। संचालन खेल शिक्षक प्रशांत शुक्ला ने किया।
लंबी कूद में प्रतिभाग करती छात्रा स्रोत : आयोजक