फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रदेश स्तरीय खोे-खो प्रतियोगिता में दम दिखा रहीं हरैया स्कूल की बेटियां

Fri, 07 Nov 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अक्तूबर में बदायूूं में हुई मंडलीय प्रतियाोगिता में प्रतिभाग करने वाली हरैया स्कूल की छात्राएं 
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरैया की बेटियांं प्रदेेश स्तरीय खोे-खो प्रतियोगिता में दम दिखा रही हैं। यहां की तीन छात्राएं अयोेध्या में हो रही प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं। स्कूल की 20 से अधिक छात्राएं अलग-अलग खेलों से जुड़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन


हरैया स्कूल के खेल शिक्षक फैजान अली ने बताया कि स्कूल के छात्र खेलों में रुचि रखते हैं। इनमें छात्राओं की संख्या अधिक है। स्कूल की छात्राएं कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो और अन्य खेलाें में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। स्कूल की अंडर-14 खो-खो टीम ने पिछले माह बदायूं में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। प्रदेेश स्तरीय प्रतियोगिता चार नवंबर से अयोध्या में होे रही है। इसमें कीर्ति देवी, सलीना और तनिष्का पाल प्रतिभाग कर रही हैं। बृहस्पतिवार को छात्राओं ने जीत के लिए जोर आजमाइश की।

इन छात्राओं ने भी किया खेलों में शानदार प्रदर्शन
विद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी जिला और मंडल स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। इसमें काजल देवी, फात्मा, शहर बानो, इशमा, मंजीता, पूनम आदि हैं। इन छात्राओं ने अलग-अलग खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें