कलीनगर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत आयोजक
माधोटांडा। नगर पंचायत कलीनगर के रामलीला मैदान में चल रहे यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अंतिम लीग मैच खालसा वारियर्स और मझारा हंटर्स के बीच हुआ। इसमें मझारा की टीम ने आठ रनों से जीत दर्ज की।
अंतिम लीग मुकाबले में खालसा वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मझारा हंटर्स ने पहले खेलते हुए सुरेश पहाड़ी ने 39, सुमित ने 37, सचिन ने 34, प्रवेश ने 23, साजन ने 23 और अरुण ने 12 रनों की बदौलत निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन का विशाल स्कोर बनाया। खालसा वारियर्स की तरफ से पाली ने तीन, साहिल ने दो, समद ने एक और चंद्रमा ने एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खालसा वारियर्स की तरफ से पारस ने 81, हिमांशु ने 31, चंद्रमा ने 29 रन बनाए। इनकी बदौलत टीन निर्धारित 16 ओवरों में 182 रन तक पहुंच सकी। मझारा हंटर्स टीम के गेंदबाज अरुण और साजन ने तीन-तीन, विजय ने दो, सचिन ने एक विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब 23 रनों और तीन विकेट की बदौलत साजन ने जीता। उन्हें भाजपा नेता शिवम जायसवाल ने पुरस्कार दिया। फिरोज और धीरज ने निर्णायक, अरविंद यादव ने कमेंटेटर, दीपक मिश्रा ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस दौरान नगर और क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।