गांधी स्टेडियम में हो रही बास्केटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते आयोजक स्रोत आयो
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में हो रही दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद की ट्रिपल टेक टीम ने बाजी मारी। टीम ने प्रयागराज की प्रयागराज बालर्स को हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में इलाइट टीम ने मुरादाबाद की आरएसडी टीम को 15-2 से हराकर जीत हासिल की। विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने किया था। प्रतियोगिता में कई जिलों की करीब 72 टीमोंं ने प्रतिभाग किया। बुधवार की देर रात तक लीग मैच कराए गए। बृहस्पतिवार को क्वार्टर, सेमी फाइनल के बाद फाइनल मुकाबले खेले गए। ओपन बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला यूपी पुलिस ए और यूपी पुलिस बी टीम के बीच खेला गया। यूपी पुलिस ए टीम ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में यूपी पुलिस व ट्रिपल थ्रेड के बीच मुकाबला हुआ। यह मैच यूपी पुलिस की महिला टीम ने 15-7 से जीता। बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष परमिंदर सिंह सैहमी और अन्य पदाधिकारियों ने विजेता-उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र मौर्य, महिला उपाध्यक्ष जसदीप कौर, देव सिंह, अमन सिंह, राजेंद्र मौर्य, रमन दीप सिंह, जयदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
गांधी स्टेडियम में हो रही बास्केटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते आयोजक स्रोत आयो