फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत, बड़ा घायल

Sat, 25 Jan 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृतक हिमांशु का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कलीनगर। पूरनपुर-माधोटांडा मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से माधोटांडा निवासी बाइक सवार दो भाइयों में से छोटे की मौत हो गई। गंभीर हालत में बड़े भाई को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा बृहस्पतिवार देर रात हुआ। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

माधोटांडा निवासी हिमांशु जोशी (25) पुत्र कमल जोशी बृहस्पतिवार की रात अपने बड़े भाई दिव्यांशु जोशी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। माधोटांडा कस्बे से पहले पेट्रोल पंप के निकट पहुंचते ही बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक हिमांशु चला रहा था। हेलमेट न पहना होने की वजह से उसे गंभीर चोटें आईं। दिव्यांशु को भी चोटें आईं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को माधोटांडा सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दिव्यांशू को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि हिमांशु पूरनपुर में एक मेडिकल एजेंसी पर काम करता था। पिता कमल पूरनपुर के शनिदेव मंदिर के पुजारी हैं। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक हिमांशु का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें