फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज की खातिर युवती की हत्या, शव फंदे से लटकाया

विज्ञापन
पेड़ के नीचे विलाप करते माधुरी के परिजन व मौजूद लोग । संवाद
विज्ञापन
एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह, पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर (पीलीभीत)। एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने वाली मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी सोवरन वर्मा उर्फ अमन की पत्नी माधुरी देवी (21) का शव मंगलवार की रात घर के बाहर शहतूत के पेड़ से फंदे से लटका मिला। माधुरी के पिता ने पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज की खातिर फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव महादिया निवासी मथुरा प्रसाद ने बताया कि उनकी पुत्री माधुरी ने एक साल पहले सोवरन वर्मा से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वाले बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुत्री की पिटाई कर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी माधुरी ने उन्हें मोबाइल पर दी।
विज्ञापन

उसने, ससुरालियों से दहेज की मांग पूरी होने में असमर्थता जताई। आरोप है कि मांंग पूरी न होने पर माधुरी के पति सोवरन वर्मा, उसके भाई कौशल, ससुर देवी प्रसाद, सास और दो ननदों ने उसकी पिटाई की और रात में पेड़ से फंदे से लटकाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अपराध हरसिंह पाल ने बताया कि मथुरा प्रसाद की ओर से माधुरी के पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पेड़ के नीचे विलाप करते माधुरी के परिजन व मौजूद लोग । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें