फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान छह दिन बाद बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मिश्रण टोला निवासी दाता राम (35) पुत्र छेदा पांच जून को क्षेत्र में स्थित रूखड़ बाबा के मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होकर पैदल घर लौट रहा था। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर तेज गति से आई कार ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए थे।
दाता राम को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सुधार न होने पर बरेली के हायर सेंटर भेजा गया। जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को पीलीभीत लेकर आए। जहां जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें