फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर बुलाकर बहन की सहेली के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया, विरोध पर पीटा

Thu, 27 Jul 2023 05:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

आरोपी युवक ने युवती को बहाने से अपने घर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसे पीटा। इसके बाद दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़िता की सहेला का भाई है। वह उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना की जानकारी पुलिस को देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी दो बहनों, मां और पड़ोसी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पूरनपुर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि लाइनपार साहूकारा निवासी अवनीश सक्सेना की बहन मधु से उसकी दोस्ती थी। इसको लेकर उसका मधु के घर अक्सर आना-जाना था। 24 जुलाई को अवनीश ने फोन कर बहन के बुलाने की जानकारी देकर उसे बंडा बस स्टैंड पर बुला लिया। स्कूटी पर बैठाकर घर ले गया। घर में उसने अपनी मां, दो बहनों और पड़ोसी भाभी के सहयोग से उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की।

ये भी पढ़ें- प्रेमी बना हैवान: कमरे में बंदकर प्रेमिका को बेल्ट से पीटा, रोती रही पीड़िता, नहीं पसीजा आरोपी का दिल
विज्ञापन

 

विज्ञापन

विरोध करने पर युवती को पीटा 

विरोध पर पहले से बनाया गया अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोप है कि सभी आरोपियों ने विरोध पर उसकी पिटाई की और अवनीश ने उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। घटना की शिकायत किसी या पुलिस से करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

बदनामी के डर से घटना के दिन शिकायत करने कोतवाली नहीं आ सकी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि युवती की ओर से लाइनपार साहूकारा निवासी अवनीश, उसकी बहन, मां और पड़ोसी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी अवनीश को हिरासत में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें