फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Wed, 02 Jul 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में लक्ष्मी टॉकीज के अंदर रहने वाले अरविंद यादव (35) की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में ही लटकता मिला। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

कलीनगर निवासी अरविंद यादव पिछले कई सालों से शहर में लक्ष्मी टॉकीज के अंदर स्थित कमरे में परिवार के साथ रहता था। टॉकीज के गेट पर ही चाय की दुकान भी थी। मंगलवार सुबह उसका शव घर में कपड़े के फंदे से कुंडे के सहारे लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंच गए।
सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। जानकारी होने पर शहर के लाल मार्ग पर रहने वाले पिता जसवंत भी मौके पर पहुंच गए। घटना को संदिग्ध बताकर निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक अरविंद एक हिंदू संगठन से जुड़ा था। उसने वर्ष 2022 में सर्व समाज पार्टी के बैनर तले सदर विधान सभा से विधायकी का चुनाव भी लड़ा था। उसे 916 वोट मिले थे। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। अरविंद के परिवार में उसके दो छोटे बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें