फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 26 Sep 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के देश नगर निवासी फल विक्रेता रमेश उर्फ पप्पू ने घरेलू कलह के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। मोहल्ला देश नगर निवासी रमेश उर्फ पप्पू (45) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में घरेलू कलह के चलते युवक के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की बात सामने आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देश नगर निवासी रमेश उर्फ पप्पू (45) बुधवार शाम अचानक शहर से सटे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इस दौरान टनकपुर से पीलीभीत की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से वह बुरी तरह कट गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच और परिजनों के बयान में यह तथ्य सामने आया है कि रमेश के परिवार में लंबे समय से कलह चल रही थी। बताया जा रहा है कि घरेलू झगड़ों और मानसिक तनाव से परेशान होकर ही उसने यह कदम उठाया। रमेश फल का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें