फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां मातम में बदलीं: साले की थी शादी, सड़क पर टहलते हुए जीजा की गई जान; वाहन चालक हुआ फरार

Sat, 21 Dec 2024 10:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक घायल बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली थाना क्षेत्र के तिलछि तिराहा पर हुए हादसे में पैदल टहल रहे युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। हादसा किस वाहन से हुआ यह अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन


थाना बिलसंडा के गांव पहाड़गंज निवासी मुश्तकीम (44) अपनी ससुराल गांव बिलासपुर अपने साले अलताफ की शादी में आए थे। शनिवार की शाम वह पड़ोस के गांव तिलछि पैदल घूमने जा रहे थे।इसी समय वह किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में मुश्तकीम गंभीर घायल हो गए।

घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिलछी चौराहे पर ही एक बाइक सवार भी घायल अवस्था में पाया गया। घायल थाना सिधौली के गांव लदौली निवासी राहुल को को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसओ सिद्धार्थ उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें