इन महिलाओं ने ही उसे राजीव यादव के हाथ 70 हजार रुपये में बेच दिया। छात्रा ने बताया कि राजीव ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था, ताकि वह अपने घरवालों को अपने बारे में कुछ न बता सके। छात्रा ने किसी तरह नजर बचाकर राजीव के फोन से अपने पिता को जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- Weather: यूपी के इन जिलों में तेज बारिश के आसार, बिजली कड़के तो मोबाइल पर न करें बात; ऑरेंज अलर्ट जारी
छात्रा ने यह भी बताया कि राजीव ने उसकी मर्जी के बगैर उससे विवाह किया और बतौर पत्नी साथ रखने लगा था। राजीव और उसके घर वाले छात्रा पर कड़ी नजर रखते थे। राजीव के परिवार का एक सदस्य हर समय छात्रा के साथ रहता था।
महिलाओं से 70 हजार रुपये में खरीदा
छात्रा ने पुलिस से कहा कि वह अपने पिता के घर रहना चाहती है। राजीव ने भी पुलिस को बताया कि उसने महिलाओं से छात्रा को 70 हजार रुपये में खरीदा है। छात्रा को बेचने वाली महिलाओं के बारे में राजीव से पुलिस कोई जानकारी नहीं उगलवा सकी। शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
ये भी पढ़ें- UP News: आला हजरत परिवार की बहू रहीं निदा खान ने UCC का किया समर्थन, पीएम मोदी को लिखा पत्र
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पहले से ही दर्ज रिपोर्ट में राजीव को नामजद करके उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। छात्रा ने दोनों महिलाओं की हुलिया बताया है, लेकिन उनका नाम-पता नहीं बता पा रही है। महिलाओं को तलाशा जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।