फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: यूपी के इन जिलों में तेज बारिश के आसार, बिजली कड़के तो मोबाइल पर न करें बात; ऑरेंज अलर्ट जारी

Sat, 01 Jul 2023 07:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Weather News : बरेली और आसपास के क्षेत्र में येलो, जबकि शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी में ऑरेंज अलर्ट है। इसमें बिजली गिरने की तीव्र आशंका रहती है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश से मौसम खुशमिजाज हो गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मानसून के फिर से सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी कर दिया। अगले तीन से चार दिन तक तेज बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। खुले स्थान पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और बिजली के तारों और उपकरणों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी में ऑरेंज अलर्ट

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 30 डिग्री से कम होने पर मानसून हावी हो रहा है। बरेली और आसपास के क्षेत्र में येलो, जबकि शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी में ऑरेंज अलर्ट है। इसमें बिजली गिरने की तीव्र आशंका रहती है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 
 

उन्होंने बताया कि तेज हवा संग बारिश शुरू होने पर खेत में ठहरने के बजाय सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। अगर खेत या जंगल में हैं और सुरक्षित स्थान पर पहुंचना संभव नहीं है तो घने और छोटे साइज के पेड़ों के नीचे चले जाएं। पैरों के नीचे प्लास्टिक की बोरी, सूखी लकड़ी या फिर पत्तों को रख लें।

दो डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

नमी का स्तर 89 फीसदी और हवा की गति नौ किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। मानसून के दौरान नमी सौ फीसदी, हवा की गति 20-25 किमी प्रति घंटे और तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है।
विज्ञापन

बिजली कड़के तो ये बरतें सतर्कता

  • खुले स्थान पर हैं तो तत्काल किसी पक्के मकान में आ जाएं।
  • खुली छत पर हैं तो नीचे आ जाएं। खिड़की, दरवाजे, बरामदे से दूर रहें।
  • रास्ते में हैं तो लोहे के खंभों वाले पुल के नीचे न रुकें, आसपास भी न रहें।
  • ऊंची इमारतों वाले क्षेत्रों में शरण न लें, वहां बिजली गिरने का खतरा ज्यादा होता है।
  • बंद वाहन में हैं तो उसी में रहें। एफएम या रेडियो न चलाएं।
  • घर में चल रहे टीवी, फ्रिज आदि उपकरणों को बंद कर दें।
  • तालाब, जलाशयों और स्वीमिंग पूल से दूरी बनाएं।
  • समूह में न खड़े हों तो दूर-दूर हो जाएं। आसपास बिजली या टेलीफोन के तार न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें