फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोमोज खाने के विवाद में युवक को पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 14 Jul 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कस्बा टिकरी में रविवार की शाम दुकान पर मोमोज खाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन


कस्बा टिकरी की एक दुकान पर रविवार की शाम थाना बरखेड़ा के गांव कटकवारा निवासी युवक मोमोज खाने आया था। इसी समय कोतवाली क्षेत्र के गांव रुरिया के करीब छह लोग भी उसी दुकान पर मोमोज खाने पहुंचे। पहले मोमोज खाने के मुद्दे पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कटकवारा के युवक का कहना था कि वह पहले आया है। पहले उसे मोमोज मिलने चाहिए। विवाद बढ़ने पर रुरिया के लोगों ने कटकवारा के युवक को बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर लात घूंसों से पीटा। कटकवारा निवासी युवक बमुश्किल भाग गया। युवक के कपड़े भी फट गए थे। इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अभी इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें