फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खंभे को सही न कराए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 14 Jul 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। टूटा खंभा सही न कराए जाने को लेकर गांव कटकवारा में उपभोक्ताओं ने रविवार को विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गांव कटकवारा में पिछले सप्ताह बिजली का एक खंभा वाहन की टक्कर से टूट गया था। इसके बाद से वह टूटा खंभा पेड़ की डाली के सहारे टिका हुआ है। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से की, लेकिन खंभे को अभी तक सही नहीं कराया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिजली निगम की कर्मचारी जानबूझकर टूटे पोल को सही नहीं करवा रहे हैं,जिससे समस्या बनी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में जयकरण लाल,वीरपाल वर्मा,रविंद्र कुमार वर्मा,अमन कुमार वर्मा,नंदलाल गंगवार,निलेश कुमार वर्मा और मलखान समेत काफी लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें