फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल में युवती के साथ था गैर समुदाय का युवक, भनक लगते ही पहुंच गए ये लोग और फिर...

Sun, 03 Sep 2023 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में एक होटल में एक युवती गैर समुदाय के युवक के साथ थी। इस पर कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में गैर समुदाय के युवक के होटल में युवती के साथ रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाते हुए हिंदुत्व सर्पोपरि संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। होटल से निकल रहे युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


युवती के न मिलने पर होटल कर्मचारियों पर युवती को निकाल देने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ आलोक सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। 

थाना बंडा के एक गांव की युवती के गैर समुदाय के युवक के साथ होटल में होने की भनक लगने पर हिंदुत्व सर्वोपरि संगठन के संजय मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, राकेश पासवान, अंचल चौहान, धनंजय मिश्रा, सूरज बाथम, कमल, आशीष राठौर आदि वहां जा धमके। 
विज्ञापन


गैर समुदाय के युवक और युवती के होटल के कमरे में होने को लेकर उनकी मैनेजर से नोकझोंक हुई। हंगामा कर रहे लोगों ने होटल से निकलते वक्त युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसे फिर से होटल में ले गए।

हंगामा कर रहे लोगों के पूछने पर युवक ने गलत नाम-पता बता दिया। होटल कर्मचारियों पर युवती को पहले ही निकाल देने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर सीओ आलोक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि होटल में युवती तो नहीं मिली, लेकिन होटल के रजिस्टर में युवक और युवती दोनों की एंट्री थी और दोनों बालिग हैं। युवती की ओर से अगर तहरीर मिलती है, तब रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। हिरासत में लिए गए युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें