फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने दिया सांकेतिक धरना

Thu, 04 Jun 2015 11:49 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीलीभीत-माधोटांडा जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर सांकेतिक  धरना दिया।
विज्ञापन

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग का निर्माण करीब छह साल पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया गया था। यह मार्ग छह माह में ही जर्जर हो गया। सड़क बनवाने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक संदीप सक्सेना के नेतृत्व में माधोटांडा मार्ग पर गौहनिया रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार को सांकेतिक धरना दिया।  पदाधिकारियों ने सामाजिक संस्थाओं से धरने में शामिल होने की अपील की है।
धरनास्थल पर हुई सभा में कहा गया कि एक मंत्री के प्रतिनिधि मार्ग निर्माण के धनराशि  स्वीकृत होने की बात कह रहे हैं मगर डीएम इससे इनकार कर रहे हैं। यहां की जनता को गुमराह किया जा रहा है। सचिव दानिश खां ने कहा कि मार्ग ठीक न होने पर हर रोज दुघर्टनाएं हो रही है। मंडी तक आने वाले किसान जर्जर मार्ग के चलते यहां आने ने कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

यूथ विंग के संयोजक गोविंद सिंह ने कहा कि मार्ग निर्माण का जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा। राजीव सक्सेना, अमोल मजूमदार, रोहिताश गंगवार, सूरज सिंह, गोविंद रस्तोगी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

धरना देने वालों में विपिन शर्मा, जगमोहन दक्ष, नरेश शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, अशोक सिंह, माजिद अली, रामप्रकाश शर्मा, मोहम्मद शरीफ, प्रदीप हलधर, धर्मेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश यादव, जगदीप सिंह, गुरजंट सिंह, सुनील, मेवाराम, हरी मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें