फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ

Wed, 03 Jun 2015 11:48 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे ग्राम नौगवा पकड़िया में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने फीता काटकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास विभाग के सहयोग से बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार लाने को जून व दिसंबर माह में विशेष बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू किया गया है। बुधवार को ग्राम नौगवा पकड़िया में पोषण माह के तहत कैंप लगाया गया। कैंप का सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

सीएमओ डॉ. ओम चौहान ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दूसरी से नौंवी खुराक तक आच्छादित करना है। लोग विटामिन ए और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी, डीएमसी यूनीसेफ फैजान खां, डीटीओ डॉ. राजेश भट्ट, डीएमओ डॉ. पंकज जैन, डॉ. टीएन राय बीएमसी रीना, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें