फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी नीतियों के विरोध में ‘आप’ का धरना

Mon, 23 Mar 2015 10:48 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी नीतियों के विरोध में नेहरू पार्क में धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


पार्टी के जिला संयोजक संदीप सक्सेना के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता सोमवार को नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश आदि किसान विरोधी नीतियों के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया। धरने के दौरान सभा हुई। इसमें कहा गया कि कृषि प्रधान देश होने के बाद भी किसान की हालत चिंताजनक है।

यूपी में गन्ना किसान लगातार आत्महत्याएं कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को औद्योगिक घरानों और पूंजीपतियों को लाभ देने का बिल बताते हुए वापस लेने, गन्ना किसानों का शोषण बंद कर बकाया भुगतान देने, बरसात और ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव मोहम्मद दानिश खां, जेके पाठक, संजीव कुमार, राजीव सक्सेना, नरेंद्र तिवारी, सरवत हुसैन, गोविंद रस्तोगी, सुनील कुमार, रामानुज पांडेय, शमशाद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें