फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी और अखिलेश जिले में आज, अमित शाह 21 को आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मतदान 23 फरवरी को होना है। इससे पहले जीत के लिए राजनीतिक नेता ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 19 फरवरी को आएंगे। पूरनपुर और बीसलपुर में योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा करेंगे। अखिलेश यादव पीलीभीत शहर के ड्रमंड कॉलेज में सभा करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दिन में 11 बजे पूरनपुर के रामलीला मैदान और दोपहर 12 बजे बीसलपुर के मेला मैदान के निकट चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपाई दिन भर दोनों आयोजनों की तैयारी में जुटे रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 फरवरी को ड्रमंड कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। उनके रोड शो की भी तैयारी की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी 21 फरवरी को पीलीभीत रहेंगे। 20 फरवरी को केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर आएंगे। सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और महामंत्री युसुफ कादरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 19 फरवरी को ड्रमंड कॉलेज मैदान में सभा करेंगे। तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें जिले भर के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें