पुलिस लाइन मैदान में एसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने किया योग।
- फोटो : संवाद
पुलिस लाइन मैदान में भी हुआ आयोजन
उधर, पुलिस लाइन मैदान में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि योग शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
एसएसबी के अफसरों और जवानों ने किया योग।
- फोटो : संवाद
एसएसबी के अफसरों और जवानों ने किया योग।
- फोटो : संवाद
योग भारत की सांस्कृतिक धरोहर
उप-महानिरीक्षक ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना चुका है। योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है तथा तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन की आधारशिला भी है। उन्होंने सभी को योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने और इसके लाभों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। जनपद भर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।