गोमती अलख यात्रा का आसाम रोड पर नगर के घुंघचाई चौराहा पर लोगों ने बैंडबाजों के साथ स्वागत किया। यात्रा नगर भ्रमण कर सरस्वती विद्या मंदिर पहुंची। यहां कुछ देर रुकने के बाद माधोटांडा के गोमती उद्गम स्थल और इसके बाद घाटमपुर के त्रिवेणी घाट रुककर शाहजहांपुर की ओर रवाना हो गई।
माधोटांडा। गोमती उद्गम स्थल पर यात्रा में शामिल लोगों ने गोमती जल हाथ में लेकर गोमती की स्वच्छता, पवित्रता, अविरल प्रवाह, स्वच्छ पर्यावरण को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान सभा हुई। इसमें यात्रा के लक्ष्य की जानकारी देते हुए कहा गया कि सभी स्तरों पर गोमती मित्र मंडलों का गठन होगा। शून्य जाग्रत, प्राकृतिक खेती और उसके लिए प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाएंगे, तालाब, झील, कुआं संरक्षण, पुनरोद्धार और निर्माण होगा। पौधरोपण और गोमती वन रोपण होगा।
यात्रा में यात्रा के संयोजक कैप्टन सुभाष ओझा, प्रेम शंकर अवस्थी, गोपाल उपाध्याय, श्रीकृष्ण चौधरी, तपन अधिकारी, वैद्यनाथ सिंह, अंशु गुप्ता, महेश मिश्रा, सुरेश आजाद, नीशू प्रधान, सौरभपाल लकी, सोनू, अशोक राजा, अमेंद्र सिंह, बीनू वाजपेई, अनुराग, घनेंद्र सिंह यादव, बलराम आदि मौजूद रहे।