बीसलपुर के शक्ति पीठ में चीनी मिल के उपाध्यक्ष नरेश शर्मा को किया गया सम्मानित।संवाद
बीसलपुर। रविवार को शक्तिपीठ में गायत्री यज्ञ और आर्यसमाज भवन में देव यज्ञ हुआ। शक्तिपीठ के कार्यक्रम में चीनी मिल के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को सम्मानित भी किया गया।
मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने विधि विधान से गायत्री यज्ञ कराया। इस मौके पर किसान सहकारी चीनी मिल के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नरेश चंद्र शर्मा को शॉल ओढ़ाकर और गायत्री परिवार से संंबंधित साहित्य देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शक्तिपीठ के प्रबंधक सत्यपाल यादव, गायत्री परिवार के ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, रामपाल, निशा देवी, रामस्वरूप कश्यप और जगदीश सिंह यादव समेत काफी गायत्री परिजन मौजूद थे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
वहीं, आर्य समाज भवन में देव यज्ञ हुआ। उसके बाद वेदों का स्वाध्याय भी किया गया। जयघोष और शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप, मंत्री राकेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार, बाबूराम मौर्य, ओमप्रकाश गंगवार, उग्रसेन, डॉ. राजेश शर्मा, राजेश भारद्वाज, डॉ. देवेंद्र कुमार, विजय कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, मुरारी लाल गंगवार, रामभरोसे और हरस्वरूप समेत अधिकतर आर्यजन मौजूद थे। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। कार्यक्रम स्थल पूरे समय जयघोषों से गूंजते रहे।