दिलावरपुर गांव में हुए दंगल में कुश्ती करते पहलवान----संवाद
घुंघचाई। नागपंचमी पर्व उपलक्ष्य में मंगलवार को गांव दिलावरपुर में मेले के साथ दंगल का आयोजन किया गया। कई गांवों के पहलवानों ने दंगल में अपने दांव-पेच दिखाए।
प्रधान राम निवास शर्मा ने पहलवानों से परिचय कर हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। काशीपुर के सोनू ने पूरनपुर के नरेंद्र कुमार, कानपुर के पप्पू ने टनकपुर के भूरा को हराया। पीलीभीत के राहुल का मुकाबला उत्तराखंड के रोहित के साथ हुआ। उत्तराखंड के बाबू और हिमाचल प्रदेश के संजय के बीच कुश्ती हुई। उत्तराखंड के राजू ने जलालाबाद के दिलीप को हराया। दंगल में हरियाणा, बदायूं, पीलीभीत, मुरादाबाद, शाहजंहापुर, बीसलपुर,खरदाई, कानपुर, लखनऊ, काशीपुर, दिल्ली, खटीमा से पहलवानों ने पहुंच कर दंगल में अपना दमखम दिखाया। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद