फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्रा आयरा को मिला साइंटिस्ट अवॉर्ड, श्रद्धा ने फुटबॉल खेल में लहराया परचम

विज्ञापन
दोनों छात्राओं को सम्मानित करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में एक स्कूल की दो छात्राओं ने खेल व विज्ञान जगत में परचम लहराकर स्कूल का ही नहीं बल्कि अपने परिवार का भी नाम रोशन किया है। एक छात्रा ने विज्ञान के क्षेत्र में देशभर में पहला स्थान तो दूसरी ने फुटबॉल खेल में राज्यस्तरीय जगह बनाकर खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


कक्षा 11 की छात्रा आयरा अल्वी ने 7वें इंडिया इंटरनेशनल साराभाई स्टूडेंट्स साइंटिस्ट अवॉर्ड-2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। डॉ. विक्रम साराभाई की 107वीं जयंती पर आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से केवल 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ था। आयरा उत्तर प्रदेश से चयनित होने वाली एकमात्र प्रतिभागी थीं। इसरो और नासा के वैज्ञानिकों की मौजूदगी में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, कक्षा नौ की छात्रा श्रद्धा वर्मा ने बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-17 बालिका राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम में स्थान बनाया है। दोनों छात्राओं को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें