फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दंगल में कलियर शरीफ के पहलवान ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। विराट एकता कुश्ती दंगल में आठ पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। कलियर शरीफ के बाबा फकीर पहलवान ने पटियाला के बंटू पहलवान को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शाम चार बजे श्री रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने राजस्थान के काला पहलवान और पंजाब के लक्की पहलवान का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। 10 मिनट की कुश्ती में लक्की पहलवान ने काला पहलवान को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पंजाब के लक्की पहलवान राजस्थान और गब्बर पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। नूरपुर के आरिफ पहलवान ने रामपुर के रंग पहलवान को हराया। अजमेर के बाबा अजमेरी पहलवान ने गोरखपुर के मुन्ना पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। रेफरी की भूमिका सरदार सेवा सिंह ने निभाई इस मौके पर मेला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, राशिद मलिक, मुंशीलाल सागर, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें