फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी पर आजम के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sat, 01 Jul 2017 07:00 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
अाजम ख्‍ाान का पुतला फूंका गया
विज्ञापन
बजरंग दल, विहिप और हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने भारतीय सैनिकों के खिलाफ पूर्व मंत्री आजम खां की अभद्र टिप्पणी के विरोध में अलग-अलग प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर आजम खां के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ता रूम सिंह यादव के नेतृत्व मेें नगर के ब्लाक चौरहा पहुंचे। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ प्रदर्शन कर साथ लाए उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में भारतीय सैनिकों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ देश द्रोह की कार्रवाई करने, उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने, कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पुतला दहन करने वालों में रूम सिंह यादव, प्रिंस शर्मा, मुकेश वर्मा, विधिओम सिंह, राकेश कुमार, राममिलन यादव, वीरपाल, सचिन, वैजनाथ, वीरू सिंह, तरुण आदि थे। उधर, हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भारतीय सैनिकों के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा की गई। इसके बाद जुलूस की शक्ल में ब्लाक चौराहा पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पूर्व मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों में ब्रहमपाल सिंह, सुनील वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, अनिल बाबू, श्याम वर्मा, मुनीष कुमार, सरदूल सिंह, गुरुमीत सिंह आदि थे।    
पूरनपुर। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मंत्री आजम खां का पुतला फूंकने वालों की निंदा की गई। बैठक में सपा नेता तौफीक अहमद कादरी ने कहा कि कुछ भगवा रुमालधारी कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने में जुटे हैं। देश की आजादी के बाद अल्पसंख्यक पहली बार अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अब भगवाधारी लोगों से लोग डरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर गौ सेवा असलियत में करना चाहते हैं तब राज्य और केंद्र दोनों में भाजपा की सरकार है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराएं और गोकशी करने पर पूरे देश में एक समान कानून व्यवस्था लाई जाए और गोकशी पर कठोर सजा का प्रस्ताव पास करें। बैठक में नादिर रजा बरकाती, महेश आजाद, ओमकार गुप्ता, पवन पांडेय आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें