फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व योग दिवस की सफलता को निकाली रैली

Sun, 19 Jun 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
रैली - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार व पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में शहर में योग रैली निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली रैली के दौरान जन सामान्य से योग दिवस में प्रतिभाग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

गायत्री परिवार, पतेजलि योगपीठ व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ता रविवार शाम अशोक कॉलोनी स्थित संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में एकत्र हुए। यहां योग दिवस पर चर्चा के लिए झंडे-बैनर व स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर महिला व पुरुषों ने शहर में रैली निकाली। अशोक कॉलोनी से स्टेडियम रोड, स्टेशन रोड, छतरी चौराहा होते हुए रैली फिर अशोक कॉलोनी पहुंची। रास्ते में जगह-जगह रुककर लोगों से 21 जून को विश्व योग दिवस में प्रतिभाग करने की अपील की गई। रैली में डॉ. दीनदयाल शर्मा, हरीशंकर वर्मा, नरायनलाल शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह तोमर, चौधरी महेंद्र सिंह, महेश चंद्र दुबे, सुखवीर सिंह भदौरिया, एमएस धामी, यशपाल आर्या, सुशीला आर्या सहित कई लोग शामिल रहे।
बिलसंडा। नगर के संघ अध्यक्ष शिवदास अवस्थी ने बताया कि 21 जून को सुबह 6 बजे गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कालेज के मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसमें योग प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें