फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मजदूर की मौत

Fri, 19 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/जहानाबाद।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : Agency
विज्ञापन

विज्ञापन
दो जानवर भी मरे, पशु चराने देवहा नदी किनारे गया था रहीस 
जहानाबाद क्षेत्र में सुंदरपुर गांव में शुक्रवार शाम हुआ हादसा 
 शुक्रवार शाम तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से पशु चराने गए एक मजदूर की मौत हो गई। दो पशु भी मर गए।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी 50 वर्षीय रहीस अहमद शुक्रवार शाम वह पशु चराने देवहा नदी किनारे गए थे। अचानक तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर रहीस की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पशु भी बिजली की चपेट में आकर मर गए। बारिश रुकने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई। खबर मिलने पर रहीस के घरवाले भी पहुंच गए। पत्नी सईदन बेगम ने पति का शव देखा तो गश खाकर गिर गईं। रहीस के दो बच्चे नफीस और शबाना हैं। बेटे नफीस की शादी हो चुकी है। वह अपने परिवार के साथ अलग रहता है। बेटी शबाना अविवाहित है।
विज्ञापन

कई जगह बिजली के तार टूटे
बारिश के साथ तेज हवाओं का कहर अन्य जगहों पर भी दिखाई दिया। जिला अस्पताल गेट, छतरी चौराहा, बरेली हाइवे, टनकपुर हाइवे, आवास विकास कॉलोनी समेत आधा दर्जन स्थानों पर बिजली के तार और पेड़ टूटकर गिर गए। इससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें