फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच सौ करोड़ के हुए काम, पहली आंधी में बिजली धड़ाम

Fri, 11 Apr 2025 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में 24 घंटे आपूर्ति के लिए विद्युत निगम लाइनें और ट्रांसफार्मर बदलने, नई लाइनें डालने और पुरानी की मरम्मत कराता रहा। 24 बिजली उपकेंद्रों की क्षमता में बढ़ाई गई। कुल 500 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए गए। अधिकारी बेहतरी का दावा करते रहे, लेकिन सीजन की पहली आंधी ने ही वे धड़ाम हो गए। बुधवार रात आई आंधी के कारण बेपटरी हुई आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम को सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

कई इलाकों में बुधवार रातभर बिजली गुल रही। सिटी सब्जी मंडी फीडर, किला फीडर के उपभोक्ता परेशान रहे। बृहस्पतिवार को भी इन इलाकों में समस्या बनी रही। डेलापीर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। मिशन, सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय, तृतीय और हरूनगला उपकेंद्र के इलाकों में भी कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या रही। श्यामगंज, कालीबाड़ी, फाल्तूनगंज, सिकलापुर, बरेली कॉलेज, कुमार टाकीज आदि इलाकों में लोकल फाल्ट के कारण रातभर बिजली आती जाती रही। बृहस्पतिवार को भी यही स्थिति रही। इससे 25 हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान हुए।
शाहदाना, मढ़ीनाथ, कुतुबखाना, राजेंद्र नगर, कोहाड़ापीर उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में बुधवार रात और बृहस्पतिवार को दिन में भी तीन से चार घंटे कटौती की गई। यहां ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रही। आवास विकास फीडर पर बृहस्पतिवार शाम तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। रामगंगानगर में लो वोल्टेज की समस्या रही। बिहारीपुर, रामनाथ की डेयरी, जीजीआईसी, झगड़े वाली मठि़या, किशोर बाजार इलाकों में बृहस्पतिवार देर शाम तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसडीई, जेई ने मोबाइल किए बंद, हेल्फ डेस्क पर भी सुनवाई नहीं
कई उपभोक्ताओं की शिकायत रही कि जेई और एसडीई ने बुधवार रात ही मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। बृहस्पतिवार शाम तक उनको कॉल नहीं लगी। किला क्षेत्र निवासी प्रणय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने संबंधित जेई को 20 से ज्यादा बार कॉल की, लेकिन उनका फोन ऑफ था। सिटी इलाके में जुग्गन वाली गली निवासी परवेज ने बताया कि पूरी रात बिजली गुल रही। जेई का मोबाइल भी ऑफ रहा। बृहस्पतिवार को भी यही स्थिति रही। हेल्प डेस्क पर भी कॉल रिसीव नहीं की गई।
बिना पूर्व सूचना कराए जा रहे लाइन बदलने का काम
शहर में लाइन, ट्रांसफार्मर बदलने, मरम्मत और नई लाइनों का काम मार्च तक पूरा किया जाना था। अधिकारियों ने दावा भी किया था कि काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन कई इलाकों में अब भी काम चल रहे है। इन दिनों बिना पूर्व सूचना के लाइनों की मरम्मत और लाइनें बदलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें