फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिया का घटिया निर्माण होने पर रुकवाया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेहटा में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही पुलिया में पीला ईंट का प्रयोग होने की सूचना पर भाजपा के पूर्व मंत्री रामसरण वर्मा मौके पर पहुंचे औ वहां मौजूद कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई और काम रुकवा दिया। हिदायत दी कि अगर घटिया निर्माण किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव गौहनिया से पसगवां तक 9.8 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण का कार्य 15.21 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। इसी मार्ग पर गांव बेहटा में एक पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण की शिकायत पूर्व मंत्री रामसरण वर्मा से की। इस पर बुधवार को पूर्व मंत्री गांव पहुंचे। उन्होंने घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई और काम को रुकवा दिया। कहा कि सरकार जब पूरा पैसा देती है तो उसमें घपलेबाजी क्यों की जा रही है। इसके बाद पीला ईंट को ट्राॅली में भरवाकर उसको वापस करा दिया। हिदायत दी कि अगर घटिया निर्माण कार्य किया तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसके जैन का कहना है कि घटिया ईंट से निर्माण कार्य की सूचना मिली थी। उसको कार्यस्थल से हटवा दिया गया। निर्माण पूर्ण गुणवत्ता से कार्य कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें