फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टेडियम में बन रहे हॉकी मैदान का काम धीमा, खेलकूद प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन मैदान के काम की डीएम ने की समीक्षा, जलभराव की समस्या पर निकासी के बाद काम में तेजी का दिया भरोसा
विज्ञापन

पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान के निर्माण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने नाराजगी जताई। बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि खेल मैदान का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूरा कराया जाए, ताकि खिलाड़ियों को जल्द आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और ठेकेदार ने गांधी स्टेडियम में जलभराव की समस्या से अवगत कराया। उनका कहना था कि स्टेडियम परिसर में पानी भरा होने के कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो रही है। जलभराव की निकासी के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाने का आश्वासन कार्यदायी संस्था की ओर से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए खेल विभाग को इसकी निकासी के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति से अवगत कराएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें