फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 20 हजार क्षमता का पंडाल और हेलीपैड निर्माण का कार्य तेज

विज्ञापन
ग्रामपतरासा कुंवरपुर में तैयार होता जनसभा पंडाल संवाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बरखेड़ा में तैयारियां तेज, पतरासा कुंवरपुर में होगी जनसभा
विज्ञापन

बरखेड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 या 29 जून को संभावित दौरे को लेकर बरखेड़ा ब्लॉक के ग्राम पतरासा कुंवरपुर में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव में 20 हजार लोगों की क्षमता का पंडाल और हेलीपैड निर्माण का कार्य तेज हो गया है।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। जनसभास्थल पर बड़े पैमाने पर निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि कार्यक्रम से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएंगी। सभा को सफल बनाने के लिए पतरासा कुंवरपुर में 20 हजार से अधिक लोगों की क्षमता वाला विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए लखनऊ से विशेष टेंट कारीगर बुलाए गए हैं, जो दिन-रात कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ग्राम सचिवालय का भी कायाकल्प किया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री के समक्ष गांव की विकास योजनाओं का बेहतर प्रस्तुतीकरण किया जा सके। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए जनसभा स्थल के सामने सड़क के दूसरी ओर हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। इंजीनियरों की निगरानी में भूमि को समतल कर रोड रोलर से दबाने का कार्य अंतिम चरण में है। सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात प्रबंधन की विशेष योजना बनाई है। यहां मुख्यमंत्री कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रशासन विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार करने के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की तिथि और समय को लेकर स्थिति जल्द स्पष्ट हो जाएगी। संवाद

पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान चिह्नित
जनसभा में आने वाले वाहनों के लिए सभा स्थल के दोनों ओर लगभग एक-एक किलोमीटर की परिधि में पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। बीसलपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पतरसिया पंप के निकट पार्क कराया जाएगा, जबकि पीलीभीत दिशा से आने वाले वाहनों के लिए नबादा महेश के पास पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर हुई बैठक
पूरनपुर। बरखेड़ा, बीसलपुर विधानसभा मेंं मुख्यमंत्री के 28, 29 जून को संभावित आगमन को लेकर नगर पालिका सभागार में विधायक बाबूराम पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा हुई। तय हुआ कि भारी संख्या में क्षेत्र से लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचेगे। बैठक में रजनीश पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतिंदर पाल सिंह, महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, गन्ना समिति के चेयरमैन नितिन दीक्षित, हर्ष प्रधान, संजीव त्रिवेदी आदि शामिल रहे। संवाद

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें