फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस ओलंपियाड में जीते गोल्ड मेडल

Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
अवार्ड। - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
साइंस ओलंपियाड लेवल वन परीक्षा में लिटिल एंजिल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। प्रधानाचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने बताया कि साइंस ओलंपियाड लेवल वन के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें कक्षा दो की अनाइका वार्ष्णेय, कक्षा तीन के शरद ने गोल्ड मेडल, शार्दुल विक्रम ने सिल्वर, शुभी और शुभ ने कांस्य पदक हासिल किया। कक्षा चार के मिजान अल्वी ने गोल्ड, भूमिका राठी ने सिल्वर, सर्वांगी गुप्ता ने कांस्य, कक्षा पांच की अनुवका सिंह, छह की अदिति अग्रवाल को गोल्ड, सक्षम सक्सेना ने सिल्वर, सुप्रियाजंली ने कांस्य, सात में आर्यन ने कांस्य, आठ में अनमोल वार्ष्णेय ने गोल्ड, अविरल ने सिल्वर, दिव्यांशी ने कांस्य, नौ में गौरव पटेल ने गोल्ड, करन शर्मा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सोमवार को प्रधानाचार्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें