फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस.... ‘महिलाएं अपनी शक्ति पहचान कर आगे बढ़ें’

Sun, 08 Mar 2015 10:28 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पहल सेवा ग्रामीण सेवा समिति की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड की पत्नी गीता रावत ने महिलाओं से अपनी शक्ति को पहचानकर आगे बढ़ने की अपील की। वहीं अन्य कार्यक्रमों में भी महिलाओं के उत्थान एवं उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शहर के निकट गांव सैदपुर में पहल सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गीता रावत एवं विशिष्ट अतिथि सविता प्रकाश, रेखा सिंह परिहार व महिला एसओ गुड्डी गंगवार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन चुकी महिला आशा देवी ने अपने संघर्ष की कहानी बयां कर महिलाओं को प्रेरणा दी। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने महिला दिवस पर हुए इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने समाज के विकास में समाचार पत्रों की भूमिका पर चर्चा करते हुए कि ज्ञान हासिल करने का प्रमुख साधन बताया। कार्यक्रम में उपमा सिंह, रेखा सिंह परिहार, फुरकान हसन सहित कई लोेगों ने अपने विचार रखे, संचालन महेश पाल ने किया। इस मौके पर हस्तशिल्प से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड एके रावत, जेबी सिंह परिहार, शांति सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम आयोजित कर शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि को सम्मानित किया और फूलों की होली खेली। इस मौके पर असलम अंसारी, विक्रसेन, वैभव, अशोक कुमार, नरेश शुक्ला, रिते जौहरी, साधना वाजपेई, इजहार मलिक, अंशिका सक्सेना आशा वाजपेई सहित कई लोग मौजूद रहे।
बीसलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भद्रपाल गंगवार संघर्षी, दिलीप पाठक सरस, सुधांशु शुक्ला, अनिल शुक्ला, कुमारी अपर्णा, अशुंमान, ललित मिश्रा, राकेश तिवारी मौजी, श्रीकांत शर्मा और शशिकांत त्रिपाठी आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता भद्रपाल ने और संचालन दिलीप पाठक ने किया।
विज्ञापन

अमरिया। सुचेतना सेवा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओं पर नाटक प्रस्तुत किया। यहां सीडीपीओ अनुराधा, फादर पीटर, जूली, रमला, पुष्पा, रोशनी, अशोक कुमार, मुकेश, राकेश, पवन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें